बिजनौर: परिजनों ने नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग पूरी नहीं की तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में नया मोबाइल फोन न मिलने से नाराज 25 वर्षीय युवक बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया. पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और कस्टडी में लेकर चालान किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र अंतर्गत सुहागपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 25 वर्षीय युवक ऊँचे बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया. परिजनों द्वारा नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग पूरी न होने से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई.

एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल आपातकालीन 112 पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से संवाद स्थापित किया. करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिसकर्मियों ने युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.  यह भी पढ़े: Lucknow Woman Video: लखनऊ में 1.5 बीघा जमीन विवाद को लेकर मुख्यमंत्री आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस को नीचे उतारने में छूटे पसीने

हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक

बार-बार मोबाइल बेचने और गिरवी रखने की आदत

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक पहले भी कई बार मोबाइल फोन की मांग कर चुका था. वह परिजनों से फोन दिलाने के बाद उसे बार-बार बेच देता था या किसी के पास गिरवी रख देता था. इस बार जब परिजनों ने उसकी अनुचित मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया, तो उसने दबाव बनाने के लिए यह तरीका अपनाया.

पुलिस ने कस्टडी में लेकर किया चालान

युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. धामपुर पुलिस ने इस मामले में शांति व्यवस्था भंग करने और खतरनाक कदम उठाने के आरोप में युवक का चालान कर दिया है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के जानलेवा कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Share Now