VIDEO: यूपी के बिजनौर में शादी समारोह में चिकन फ्राई को लेकर बवाल, आपस में भिड़े बाराती-घराती, कई घायल
बिजनौर जिले में एक अजीबो- गरीब घटना सामने आई है. यहां शादी के माहौल में चिकन फ्राई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि निकाह की रस्में तीन बार रोकनी पड़ीं. खाने की सर्विंग पर हुए मामूली विवाद ने दोनों पक्षों के बीच हाथापाई करा दी, जिसमें लगभग 15 लोग घायल हो गए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक अजीबो- गरीब घटना सामने आई है. यहां शादी के माहौल में चिकन फ्राई को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि निकाह की रस्में तीन बार रोकनी पड़ीं. खाने की सर्विंग पर हुए मामूली विवाद ने दोनों पक्षों के बीच हाथापाई करा दी, जिसमें लगभग 15 लोग घायल हो गए. हंगामे के कारण अंततः दूल्हा-दुल्हन का निकाह पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हो सका.
विवाद की शुरुआत
यह घटना नगीना क्षेत्र के कोटरा से आए बारातियों और दुल्हन पक्ष के बीच हुई. बिजनौर के मझेड़ा में तीबड़ी गांव स्थित फलक मैरिज हॉल में शादी के भोज के दौरान चिकन फ्राई कम परोसे जाने की शिकायत पर बवाल हुआ. नाराज बारातियों ने 'तमीज से खाना सर्व करो' कहकर हंगामा किया, जिसके बाद कहासुनी तुरंत हाथापाई में बदल गई. यह भी पढ़े: Kannauj Shocker: शादी में चिकन लेग पीस के लिए बवाल, 15 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या; आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
शादी समारोह में चिकन फ्राई को लेकर बवाल
बारातियों का आरोप
बारातियों का आरोप था कि उन्हें चिकन फ्राई कम दिया जा रहा है, जबकि दुल्हन पक्ष ने प्लेटें भरकर परोसना शुरू किया. इस बात पर कुछ बाराती भड़क गए और दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई. इस हाथापाई में लगभग 15 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया.
पुलिस-धर्मगुरुओं की मध्यस्थता
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से हंगामा हुआ. खाना खत्म होने के बाद बारातियों ने दोबारा चिकन की मांग की, जिस पर फिर से झड़प हुई. पुलिस को दोबारा हस्तक्षेप करना पड़ा. अंत में, मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता से दूल्हा-दुल्हन का निकाह संपन्न कराया गया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2025 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

