देश

Bihar: शादी के दो साल बाद भी युवती का प्रेमी के लिए धड़कता था दिल, पति को छोड़ उसके साथ बसाया घर

शादी रचाने वाली युवती का नाम उजाला कुमारी है. वह अपने झुनाठी गांव में रहने वाले बिल्ला कुमार नाम के लड़के से प्रेम करती थी. दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे. लेकिन उजाला कुमारी के घर वाले वह जिस लड़के से प्रेम करती थी. उसके साथ नहीं किये

Bihar: शादी के दो साल बाद भी युवती का प्रेमी के लिए धड़कता था दिल, पति को छोड़ उसके साथ बसाया घर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

पटना: बिहार के अरवल जिले के थाना किंजर क्षेत्र  की रहने वाली एक युवती की शादी (Marriage)  दो साल पहले पालीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक लड़के के साथ शादी हुई थी. लेकिन वह किसी दूसरे लड़के से प्रेम करती थी. लेकिन उसके घर वाले किसी और लड़के से उसकी शादी करवा दिए. युवती की शादी दूसरे लड़के के साथ जरूर हुई . लेकिन उसका दिल उसके प्रेमी (BoyFriend) के लिए ही धड़कता था. इज़स बीच एक दिन जब वह अपने मायके गई तो अपने प्रेमी से पहले पति (Husband) को तलाक दिए बिना ही शादी रचा ली.

शादी रचाने वाली युवती का नाम उजाला कुमारी है. वह अपने झुनाठी गांव में रहने वाले बिल्ला कुमार नाम के लड़के से प्रेम करती थी. दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे. लेकिन उजाला कुमारी के घर वाले  वह जिस लड़के से प्रेम करती थी. उसके साथ नहीं किये. ऐसे में  शादी के बाद वह मजबूर होकर अपने ससुराल चली गई. इस बीच वह सुसराल से अपने मायके आती जाती रही. लेकिन उसने फैसला किया की वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी करेगी. यह भी पढ़े: झारखंड: शादी के बाद ससुराल जाते वक्त दुल्हन बाइक पर प्रेमी के साथ हुई फरार

उजाला कुमारी अपने फैसले के तहत अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली. शादी रचाने के बाद बिल्ला कुमार और उसके परिवार वालों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. बात बढ़ने पे इसकी सूचना पुलिस को लगने के बाद मौके पर पहुंचने पर  दोनों पक्ष के लोगों से झगड़े का कारण पूछा तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला. जिसके बाद  शनिवार को थाने के समीप मंदिर में प्रेमी युगल की विधिवत शादी रचाई गई. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के साथ-साथ गवाह के रूप में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).