देश

Bihar Shocker: पुत्र के वियोग में मां ने चिता पर छलांग लगा दी, गंभीर रूप से झुलसी

बिहार के मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक मां अपने पुत्र का वियोग नहीं सहन कर सकी और उसकी जलती चिता में छलांग लगा दी. हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई.

Bihar Shocker: पुत्र के वियोग में मां ने चिता पर छलांग लगा दी, गंभीर रूप से झुलसी
Fire Photo Credits: FIle Image

मधेपुरा, 8 नवम्बर : बिहार के मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक मां अपने पुत्र का वियोग नहीं सहन कर सकी और उसकी जलती चिता में छलांग लगा दी. हालांकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई.

मामला सुखासन पंचायत स्थित शिवदयालपुर का है. यहां सोमवार की रात सिकेन्द्र यादव के पुत्र करण ने किसी कारणवश गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को सुबह इस घटना से कोहराम मच गया. दोपहर बाद शव का दाह संस्कार कर सभी लोग वापस लौट आए. अभी शव पूरी तरह जल भी नहीं पाया था कि करण की मां किसी तरह घर से निकलकर श्मशान घाट पहुंच गई. इस बीच, हालांकि गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और वे भी उसके पीछे चल दिए. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: आतंकवाद से संबंधित मामलों में SIA ने कई जगह छापेमारी की

महिला ने घाट पर अपने बेटे की जलती चिता को देखा और चिता में ही छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काफी मशक्कत से चिता से खींच कर निकाला. इसके बाद आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि महिला 60 प्रतिशत से अधिक जल गई है, स्थिति गंभीर है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).