देश

Bihar Shocker: पटना के होटल में नाबाल‍िग लड़की से हैवानियत, प्रेमी ने बंधक बनाकर दोस्तों के साथ तीन दिनों तक क‍िया गैंगरेप

ब‍िहार की राजधानी पटना के एक होटल में नाबालिग लड़की से चार दरिंदे तीन दिनों तक गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे. इस पूरी वारदात को लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया.

Bihar Shocker: पटना के होटल में नाबाल‍िग लड़की से हैवानियत, प्रेमी ने बंधक बनाकर दोस्तों के साथ तीन दिनों तक क‍िया गैंगरेप
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

पटना: ब‍िहार की राजधानी पटना के एक होटल में नाबालिग लड़की से चार दरिंदे तीन दिनों तक गैंगरेप की घटना को अंजाम देते रहे. इस पूरी वारदात को लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया. मामले में लड़की के प्रेमी और उसके तीन दोस्तों पर आरोप लगा है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया. Delhi-Like Murder in Bihar: सीतामढ़ी में दिल्ली जैसी वारदात, सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किए चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीरबहोर थाना क्षेत्र के कोइरी टोला के रहने वाले अनुराग गुप्ता से पीड़िता का प्रेम प्रसंग चल रहा था. अनुराग ने पीड़िता को फोन कर मिलने के लिए बुलाया और गोविंद मित्रा रोड के होटल में ले गया. अनुराग ने अपने ममेरे भाई समेत तीन लोगों को भी वहां बुलाया और होटल बारी-बारी से सभी आरोपियों ने गैंगरेप किया.

चारों आरोपियों ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया. गैंगरेप की यह वारदात तीन दिनों तक चलती रही. तीन दिनों तक चारों आरोपी लड़की से दुष्कर्म करते रहे. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है.

पीड़िता ने किसी तरह होटल से भागकर अपने दोस्त को कॉल कर बुलाया. जिसके बाद पुलिस को मामले का पता चला. पीरबहोर थानाध्यक्ष शबिउल हक ने बताया क‍ि पीड़िता के लिखित बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).