Bihar Shocker: सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
सासाराम, 25 जून : बिहार के रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह पूरा मामला सारांव गांव का है जहां पति और पत्नी के विवाद में पति सुगंध कुमार ने अपनी पत्नी पूनम देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली है. पूनम की मौके पर ही मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायल सुगंध को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दंपति के तीन बच्चे हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : BJP Leader Molests Woman Police Inspector: पुणे में बीजेपी नेता प्रमोद कोंढारे पर महिला पुलिस इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ का आरोप, CCTV में VIDEO कैद
बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने पूनम के शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि पूनम और सुगंध की शादी 12 साल पहले हुई थी. शादी के बाद से सुगंध अपनी पत्नी को उनके मायके जाने से रोकता था. इसी को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था.
जानकारी के मुताबिक, एक-दो दिन पहले ही पूनम एक रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटी थी, जिसके बाद फिर से विवाद हुआ था. बुधवार को हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी. एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि घटना के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला ही सामने आया है. वैसे, पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है. घायल सुगंध को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

