Bihar Shocker! नहर किनारे मिली 10 साल के बच्चे की लाश, फोन चोरी के शक में बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
हमारे देश में आज भी कई बार शक के चक्कर में लोग हैवान बन जाते हैं, ऐसे तमाम मामले अलग-अलग हिस्सों से समय पर आती रहती है. ताजा मामला बिहार के सुपौल से सामने आया है. जहां सिर्फ 10 साल के मासूम बच्चे की चोरी के शक में हत्या कर दी गई. इस केस ने सबको झंकझोर कर रख दिया है. मृतक की पहचान दिलखुश कुमार के रूप में सामने आयी है.
सुपौल, 1 मार्च 2021. हमारे देश में आज भी कई बार शक के चक्कर में लोग हैवान बन जाते हैं, ऐसे तमाम मामले अलग-अलग हिस्सों से समय पर आती रहती है. ताजा मामला बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) से सामने आया है. जहां सिर्फ 10 साल के मासूम बच्चे की चोरी के शक में हत्या कर दी गई. इस केस ने सबको झंकझोर कर रख दिया है. मृतक की पहचान दिलखुश कुमार के रूप में सामने आयी है.
बता दें कि यह पूरा मामला बिहार के सुपौल के थाना सदर इलाके के बिजलपुर गांव से सामने आया है. मृतक बच्चे का शुक्रवार से ही पता नहीं चल पा रहा था. परिवार वाले लगातार उसकी खोज करते रहे और आखिरकार शनिवार को उन्होंने उसकी लाश को गांव से थोड़ी दूर नाहर के पास पाया. जिससे गांव में हडकंप मच गया. यह भी पढ़ें-बिहार: 10 साल की बच्ची से चलती कार में गैंग रेप, 2 गिरफ्तार
वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को 10 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस केस में गिरफ्तार आरोपियों में 28 वर्षीय राबेन चौधरी, उसके भाई और मां का समावेश है. पुलिस का कहना है कि राबेन का फोन कुछ दिन पहले गायब हुआ था और उसके शक था कि दिलखुश ने उसे चुराया हुआ है. जिसके कारण उसने हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

