Bihar Road Accident: पटना में खड़े ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर, पांच की मौत
बिहार में पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क के किनारे खराब ट्रक में एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रक की मरम्मत कर रहे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
पटना, 26 जनवरी : बिहार में पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क के किनारे खराब ट्रक में एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ट्रक की मरम्मत कर रहे पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, रानी तालाब के सैदाबाद चौक के पास देर रात एक ट्रक खराब हो गई. इसके बाद चालक आसपास से तीन मेकेनिक को बुला कर लाया. चालक और तीनों मेकेनिक ट्रक को जैक पर खड़ा कर ट्रक को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान एक हाइवा ने खड़े ट्रक में जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही ट्रक जैक से नीचे गिर गया और काम कर रहे तीन मेकेनिक, ट्रक चालक और सह चालक की दबकर मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के तहखाने में मिली मूर्ति… ASI की रिपोर्ट पर हिंदू पक्ष के दावे को मुस्लिम पक्ष ने किया खारिज
घटना की सूचना मिलते ही रानीतालाब पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन की. रानी तालाब के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ट्रक चालक सीतामढ़ी के जागेश्वर दास, रानी तालाब निवासी अजीत कुमार के रूप में की गई है. शेष शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घटना के बाद हाइवा का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2024 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

