बिहार: सीतामढ़ी जेल की महिला कैदी के संग मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में रेप, मामला दर्ज
पीड़ित महिला कैदी बताया कि रात के 2.30 बजे के करीब वो महिला सिपाही के साथ शौचालय(washroom) गई थी. जहां पर दो लोग पहले से ही थे जिनका नाम शैलेश कुमार और छोटे लाल कुमार है उन्होंने नशीली चीज सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया.
बिहार(Bihar) से एक बेहद चौकानें वाली खबर आ रही है. मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की सीतामढ़ी जेल (Sitamarhi jail) में बंद एक महिला कैदी (prisoner) के साथ श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ( Sri Krishna Medical College and Hospital ) में बलात्कार का मामला सामने आया है. दो लोगों ने महिला कैदी को अपनी हवस का शिकार बनाया. न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक महिला के साथ 14 नवंबर की रात को दो लोगों ने उस वक्त अपना निशाना बनाया जब महिला कैदी को इलाज के लिए ले जाया गया था. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
खबरों के मुताबिक पीड़ित महिला पीछे एक साल से जेल में बंद है. जहां वो अपहरण केस में शामिल होने के बाद सजा काट रही है. इस दौरान जेल में उसकी तबियत अचानक खराब होने लगी और वो बार-बार बेहोश हो जाती थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए जेल से बाहर लाया गया. लेकिन ठीक न होने पर पीड़ित महिला को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया था.
Bihar: A prisoner of Sitamarhi jail was allegedly raped by two persons on the night of November 14 in the washroom at Sri Krishna Medical College and Hospital (SKMCH) in Muzaffarpur, where she was taken for treatment on November 11. Case registered, investigation underway pic.twitter.com/yZ46gzKLPs
— ANI (@ANI) November 30, 2018
यह भी पढ़ें:- जैश सरगना मसूद अजहर ने दी भारत को धमकी, कहा- राम मंदिर बना तो दिल्ली से काबुल तक फैला देंगे तबाही
पीड़ित महिला कैदी बताया कि रात के 2.30 बजे के करीब वो महिला सिपाही के साथ शौचालय(washroom) गई थी. जहां पर दो लोग पहले से ही थे जिनका नाम शैलेश कुमार और छोटे लाल कुमार है उन्होंने नशीली चीज सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया. जिसके बाद दोनों उसके साथ दुष्कर्म किया. फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2018 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

