बिहार: गर्भवती हुई 5वीं की छात्रा, लगातार 9 महीने तक प्रिंसिपल और टीचर करते रहें गैंगरेप
पटना के न्यू सेंट्रल स्कूल में पढ़ने वाली 5वीं की छात्रा को उसी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर लगातार 9 महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. 12 साल की पीड़ित छात्रा के साथ हुए इस दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वो प्रेग्नेंट हो गई.
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह में करीब 34 बच्चियों से हुई दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि बिहार की राजधानी पटना के नजदीक एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि पटना के न्यू सेंट्रल स्कूल में पढ़ने वाली 5वीं की छात्रा को उसी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर लगातार 9 महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. 12 साल की पीड़ित छात्रा के साथ हुए इस दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब वो प्रेग्नेंट हो गई.
दरअसल, पीड़ित लड़की एक दिन अपनी मां के सामने उल्टिंया करने लगी और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया तब जाकर छात्रा के साथ हुई इस दरिंगदी की असलियत सामने आई, जिसके बाद पीड़िता के घरवालों ने फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज कराया. घरवालों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल राज सिंघानिया ऊर्फ अरविंद कुमार और सहयोगी टीचर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस का कहना है कि आरोपियों और स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Patna: Principal and clerk of a school in Phulwari Sharif have been arrested for allegedly raping a class 5th student for over a period of 9 months, during which she also got pregnant. Medical examination of the victim will be conducted today. Investigation underway. #Bihar
— ANI (@ANI) September 20, 2018
उधर परिजनों का कहना है कि करीब 9 महीने पहले इस स्कूल के प्रिंसिपल ने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था और जब इसकी भनक उस स्कूल के सहयोगी टीचर को लगी तो उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता से रेप का यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा और जब वो गर्भवती हो गई तब दोनों आरोपियों की इस कारगुजारी का पर्दाफाश हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

