बिहार: शराब के नशे में धुत थाना प्रभारी गिरफ्तार
बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना प्रभारी नागेंद्र पासवान को गुरूवार को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. कैमूर की पुलिस अधीक्षक नताशा गुड़िया ने बताया कि गिरफ्तार नागेंद्र पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
भभुआ: बिहार के कैमूर जिले के कुदरा थाना प्रभारी नागेंद्र पासवान को गुरूवार को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया. कैमूर की पुलिस अधीक्षक नताशा गुड़िया ने बताया कि गिरफ्तार नागेंद्र पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. दूसरी ओर मोहनियां के पुलिस उपाधीक्षक रघुनाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी यह करवाई की गयी.
उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में नागेंद्र पासवान के शराब पीने की पुष्टि हुई है. गत बुधवार को गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो और सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार सहित तीन लोगों को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
संबंधित खबरें
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Akasa Air Flight Tickets Costlier: एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयर ने भी लगाया फ्यूल सरचार्ज, टिकट हो सकते हैं 1,300 तक महंगे
Punjab State Dear Holi Bumper 2026 Lottery Result Today: आज शाम 6 बजे घोषित होंगे डियर होली बंपर लॉटरी के नतीजे, जानें लाइव स्ट्रीमिंग और प्राइज डिटेल्स
LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार
\