देश

Bihar: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश ने पीएम को दिया धन्यवाद

राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है.

Bihar: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर नीतीश ने पीएम को दिया धन्यवाद
नीतीश कुमार (Photo: ANI)

पटना, 22 जून : राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक (राजग) की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना खुशी की बात है. द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं. एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना अत्यंत प्रसन्नता की बात है.

उन्होंने आगे लिखा है कि द्रौपदी मुर्मू उड़ीसा सरकार में मंत्री तथा इसके पश्चात झारखण्ड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद. इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने की घोषणा की है. यह भी पढ़ें : उच्च न्यायालय का चयन पैनल को निर्देश, योग्यता के आधार पर ऊंची कूद एथलीट शंकर के नाम पर विचार करें

ललन सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में गरीब परिवार में जन्मी एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिद्धांतत: महिला सशक्तिरण एवं समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं. जनता दल (यू) मुर्मू की उम्मीदवारी का स्वागत एवं समर्थन करती है. विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना सर्वसम्मत उम्मीदवार घोषित किया. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 जून है, जबकि मतदान 18 जुलाई को होगा. मतों की गिनती 21 जुलाई को होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).