देश

शर्मनाक: बिहार में छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने मां-बेटी का सिर मुंडवाकर घुमाया

बिहार के वैशाली से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. घटना जिले के भगवानपुर की है जहां के बिहारी गांव में कुछ मनचलों ने एक युवती के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. इस दौरान विरोध करने पर तालिबानी कार्रवाई करते हुए युवती और उसकी मां का सरेआम सिर मुड़वा दिया गया.

शर्मनाक: बिहार में छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने मां-बेटी का सिर मुंडवाकर घुमाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit-ANI)

पटना/हाजीपुर. बिहार (Bihar) के वैशाली से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. घटना जिले के भगवानपुर की  है जहां के बिहारी गांव में कुछ मनचलों ने एक युवती के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया. इस दौरान  विरोध करने पर तालिबानी कार्रवाई करते हुए युवती और उसकी मां का सरेआम सिर मुड़वा दिया गया. इतनी ही नहीं आरोपियों ने मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई भी की. मां-बेटी पर अत्याचार का सिलसिला यहीं नहीं थमा बल्कि आरोपियों द्वारा दोनों मां-बेटी को सरेआम गांव में घुमाया भी गया.

अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ भगवानपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़े-उत्तर प्रदेश: छेड़खानी से परेशान नाबालिग छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले, आरोपी फरार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करनी चाही. विरोध करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की और गांव के लोगों को इकठ्ठा कर तथा एक नाई बुलाकर उसका और उसकी मां का सिर मुडवाकर दोनों को गांव में घुमाया.

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने बिहारी टोला पंचायत के वार्ड सदस्य खुर्शीद आलम और उनका सिर मूडने वाले नाई दशरथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपियों ने मां और बेटी पर गलत काम में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की और सिर उनका मुडवाकर उन्हें गांव में घुमाया.

(भाषा इनपुट के साथ) 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).