Bihar Shocker: छपरा शहर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में शख्स की मौत
बिहार के छपरा शहर में शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई. शनिवार की रात जलालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए शख्स को जश्न के दौरान गोली लगी जिसमें वो घायल हो गया.
पटना, 21 मई: बिहार के छपरा शहर में शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई. शनिवार की रात जलालपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए शख्स को जश्न के दौरान गोली लगी जिसमें वो घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें: UP: आगरा में यमुना नदी में नहाने उतरे मामा-भांजे बहे, एक युवक का मिला शव
मृतक की पहचान रमेश यादव के रूप में हुई है जो बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव का रहने वाला था. सरैया थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. स्थानीय पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए मोबाइल फोन से तस्वीरें लेने वाले मेहमानों के वीडियो फुटेज खंगाल रही है.
संबंधित खबरें
Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की अहम बैठक, विधायकों ने सभी सीटों पर जीत का किया दावा
Who is Syed Ata Hasnain: बिहार के नए राज्यपाल होंगे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ; जानें उनके बारे में
Bihar Food Poisoning: बिहार के बांका पुलिस लाइन में मेस का खाना खाने के बाद 100 से ज्यादा ट्रेनी जवान पड़े बीमार, अस्पताल में भर्ती
Nishant Kumar to Join JDU Today: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे निशांत की एंट्री, आज दोपहर 1 बजे जेडीयू की ग्रहण करेंगे सदस्यता
\