Bihar: JDU विधायक गोपाल मंडल की बढ़ सकती है मुश्किलें, अस्पताल में दिखाई रिवॉल्वर, कहा- 'यह मेरा स्टाइल है- Video
जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवॉल्वर लेकर बिहार के भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) पहुंच गये जिससे वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने कहा कि यह ''मेरा स्टाइल है''. घटना मंगलवार शाम की है.
पटना, 4 अक्टूबर: जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवॉल्वर लेकर बिहार के भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) पहुंच गये जिससे वहां हड़कंप मच गया. उन्होंने कहा कि यह ''मेरा स्टाइल है''. घटना मंगलवार शाम की है. यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: संजय सिंह के आवास पर ED की रेड पर भड़के सीएम केजरीवाल, कहा- आगामी लोकसभा चुनाव में हार को लेकर मारे जा रहे हैं छापे- देखें VIDEO
वह अपनी पोती के साथ सीटी स्कैन के लिए अस्पताल आए थे. जब किसी ने उनसे रिवॉल्वर के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, “इसे हाथ में लेकर नहीं चलेंगे तो क्या कमर में रखेंगे.”
देखें वीडियो:
#JDU MLA Gopal Mandal reached the hospital for treatment of his granddaughter showing revolver in his hand.#GopalMandal #Bihar #SanjaySingh @Jduonline pic.twitter.com/Dr4BJYV4KV
— DW Samachar (@dwsamachar) October 4, 2023
मंडल ने जाति-आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट की तरफ इशारा करते हुए कहा, “अतीत में अपराधी मेरे पीछे थे और इसलिए मैं हथियार रखता था. अब राजनीतिक लोग मेरे पीछे पड़े हैं. वे जानते हैं कि मैं अगले चुनाव में सांसद बनूंगा और इसलिए वे मेरे पीछे हैं.
मैंने आत्मरक्षा के लिए हाथ में रिवॉल्वर पकड़ रखी है. यदि कोई यहां या कहीं भी मेरे विरुद्ध कुछ भी दुस्साहस करेगा तो मैं उसे गोली मार दूंगा. हमारे समुदाय में मुझे वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है और वे मुझे सांसद बनाएंगे.'' रिपोर्ट के अनुसार, उनकी जाति की आबादी क्षेत्र में सबसे अधिक है.
उन्होंने अपनी पोती के सीटी स्कैन के बाद बताया कि रिपोर्ट सामान्य है. उन्होंने यह भी कहा कि हाथ में रिवॉल्वर रखना उनका स्टाइल है और उनके समर्थक इसे पसंद करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

