Bihar Gangrape Case: बिहार में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव की है.
पटना, 24 अक्टूबर: बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण जिले में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव की है. यह भी पढ़े: Rape in Bhopal: भोपाल में 13 साल की बच्ची से रेप, पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
रामनगर रेंज के एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने कहा, "35 वर्षीय पीड़िता शनिवार को खेत में खेती करने गई थी लेकिन शाम को नहीं लौटी. पड़ोसियों के साथ उसके बच्चे गांव में उसकी तलाश करने लगे. उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की. रविवार की सुबह, उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में मिला था. "
राम ने कहा, "प्रथम दृष्टया, यह सामूहिक दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या का मामला लग रहा है. उसकी गर्दन पर एक निशान दिखाई दे रहा था. "घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. राम ने कहा, "हमने इस सिलसिले में हीरामन राम और मोहम्मद कलीमुद्दीन नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. शिकायत मृतका के देवर ने की थी. "मृतका का पति मजदूर है जो काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गया हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

