देश

Bihar: पटना के एक गांव में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म करने के बाद, आरोपियों ने लड़की को 'दुपट्टे' के जरिए एक पेड़ से लटकाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऐसा होने से रोक दिया. ग्रामीणों ने उसे बड़ैया प्रखंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Bihar: पटना के एक गांव में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन आरोपी  गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पटना, 4 अप्रैल: बिहार की राजधानी पटना पास एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद, आरोपियों ने लड़की को 'दुपट्टे' के जरिए एक पेड़ से लटकाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ऐसा होने से रोक दिया. ग्रामीणों ने उसे बड़ैया प्रखंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. यह भी पढ़ें: Mumbai Shocker: मुंबई में हैवानियत! मानसिक रूप से बीमार 11 वर्षीय लड़की से मानखुर्द में रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि पीड़िता की एक आरोपी से दोस्ती थी लेकिन उसके आपराधिक इरादे से अनजान थी. उसने लड़की को गांव के पास के एक जगह पर बुलाया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे. उन्होंने बारी-बारी से उसका रेप किया. एएसआई और पचमहला के एक जांच अधिकारी शारदा ननद राय ने कहा, हमें मंगलवार को लगभग 12.30 बजे घटना के बारे में पता चला. हमारी टीम तुरंत अस्पताल पहुंची/ पीड़िता के बयान के आधार पर हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की.

पीड़िता का आरोप है कि चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हमने उसका बयान दर्ज कर लिया है. राय ने कहा कि चूंकि उसकी हालत स्थिर है, इसलिए उसे मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा, एक आरोपी फरार है. उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).