Bihar Elections 2025: चिराग पासवान बिहार चुनाव लड़ेंगे तो एनडीए की ही सरकार बनेगी; मलूक नागर
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एंट्री लेने के लिए तैयार हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संसदीय बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. जिसमें चिराग पासवान भी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे.
नई दिल्ली, 1 जून : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एंट्री लेने के लिए तैयार हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संसदीय बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला हुआ है. जिसमें चिराग पासवान भी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेंगे. चिराग के चुनाव लड़ने पर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता मलूक नागर ने कहा कि यह अच्छी बात है वह बड़े नेता हैं. वह चुनाव लड़ते हैं तो एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी.
रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चिराग पासवान बिहार में चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी को ही मजबूती मिलेगी. ज्यादा से ज्यादा विधायक उनकी पार्टी से चुनकर आएंगे तो यकीनन उनकी पार्टी और एनडीए के लिए यह फायदेमंद साबित होगा. यह भी पढ़ें : शाह ने कोलकाता के निकट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की ओर से ‘एक्स’ पर अपने माता-पिता को लेकर किए गए एक पोस्ट को लेकर आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा यह उनका निजी मामला है. लेकिन, इस देश में सभी को अपने तरीके से जिंदगी जीने की आजादी है. उन्होंने कहा कि कभी दूरियां पैदा होती हैं, कभी विचारधारा में मतभेद होता है, तो कभी राजनीतिक परिवारों में सत्ता की महत्वाकांक्षा होती है. कई बार चिंता होती है कि ये मुद्दे राजनीति को नुकसान पहुंचा सकते हैं, खासकर तब जब 3-4 महीने में चुनाव आने वाले हैं. परिवार इन सभी बातों पर विचार करता है. अगर कोई फैसला सख्ती से लिया गया और अब उन्हें लगता है कि शायद यह एक गलती थी. हालांकि, परिवार को देखकर चलना चाहिए.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस के सवालों पर आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ सवाल उठाना है. 22 अप्रैल के बाद जितने भी सवाल कांग्रेस की ओर से पूछे गए वह पाकिस्तान की मीडिया की सुर्खियां बनी है. सारे सवालों के जवाब मिलने के बाद भी सवाल पूछते हैं. पाकिस्तान ने कूबल लिया है कि भारतीय सेना ने उन्हें हर तरफ पीटा है. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि देश पहले है, राजनीति बाद में हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है. कांग्रेस की जमीन खिसक रही है, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

