देश

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी हलचल तेज, उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर तय की गई है.

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी हलचल तेज, उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह
Credit-(Instagram)

नई दिल्ली, 30 सितंबर : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर तय की गई है. सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह की इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर है.

पवन सिंह लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है. अब जब बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही हैं, तो पवन सिंह भी राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार दिख रहे हैं. आरा विधानसभा सीट पर पिछले 25 वर्षों में 20 साल तक भाजपा का कब्जा रहा है. यह भोजपुर का वहीं क्षेत्र है, जहां विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबसे पहले साल 2000 में सफलता मिली थी. तब से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने यहां से जीत का चौका लगाया. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से पांचवीं बार जीत हासिल की थी. यह भी पढ़ें : India Flight: दुबई से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया

ध्यान देने वाली बात यह है कि पवन सिंह का भोजपुर इलाके में बड़ी संख्या में फैन बेस है. भोजपुरी सिनेमा के जरिए उन्होंने आम जनता के बीच गहरी पकड़ बनाई है. अगर एनडीए पवन सिंह को आरा से उम्मीदवार बनाती है, तो यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से हमेशा से चर्चा में रही है. बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे कलाकारों ने राजनीतिक अखाड़े में सक्रिय रूप से कदम रखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).