Bihar: बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी.
पटना, 16 मार्च : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. शनिवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी.
अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन सहित ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं, रखे हैं. जबकि, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वित्त, वाणिज्य कर तथा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान-भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. यह भी पढ़ें : Bihar Govt Ministers’ Portfolios: बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का हुआ बंटवाराज, यहां देखें पूरी लिस्ट
विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास, प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास तथा संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन , आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अधिसूचना के मुताबिक, सुमित सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी तथा तकनीकी शिक्षा, रेणु देवी को पशु, मत्स्य संसाधन तथा मंगल पांडेय को स्वास्थ्य, कृषि का मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है.
नीतीश मिश्रा को उद्योग, पर्यटन, नितीन नबीन को नगर विकास और आवास तथा विधि, दिलीप जायसवाल को राजस्व और भूमि सुधार, महेश्वर हजारी को सूचना, जनसंपर्क विभाग, शीला कुमारी को परिवहन तथा सुनील कुमार को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.
जनक राम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण, हरी सहनी को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, कृष्ण नंदन पासवान को गन्ना उद्योग, जयंत राज को भवन निर्माण, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, रत्नेश सदा को मद्य निषेध, उत्पाद, निबंधन विभाग, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज, सुरेन्द्र मेहता को खेल तथा संतोष कुमार सिंह को श्रम संसाधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

