देश

Bihar by-Election: बिहार में एनडीए की बड़ी जीत 2025 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर; नीरज कुमार बबलू

बिहार उपचुनाव के परिणाम एनडीए के पक्ष में आए हैं. गठबंधन का विस्तार हुआ है. जीत के बाद मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर है.

Bihar by-Election: बिहार में एनडीए की बड़ी जीत 2025 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर; नीरज कुमार बबलू
Minister Neeraj Kumar Bablu

नई दिल्ली, 24 नवंबर : बिहार उपचुनाव के परिणाम एनडीए के पक्ष में आए हैं. गठबंधन का विस्तार हुआ है. जीत के बाद मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर है. बिहार और महाराष्ट्र में एनडीए की बंपर जीत के बाद मंत्री नीरज कुमार बबलू के आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जीत का जश्न मनाया. मंत्री नीरज कुमार बबलू और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

इस दौरान मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की नीतियों में जनता के भरोसे का परिणाम है. इस जीत के लिए हम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते है. यह जीत जनता की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी देश और तमाम राज्यों को आगे बढ़ाने में लगे हैं, उसका उदाहरण महाराष्ट्र की यह जीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनकी नीतियों को जनता ने मान्यता दी है. यह भी पढ़ें : गुरु तेग़ बहादुर के बलिदान दिवस पर भाजपा और सपा नेताओं ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जीत के साथ साथ सबसे बड़ी जीत बिहार विधानसभा उपचुनाव का है. जहां एनडीए ने चारों सीट जीती है. विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का विरोधियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. बिहार में सभी चार सीटें जीतना एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए सरकार बनाएगी.

नीरज कुमार बबलू सिंह ने आगे कहा कि पूरे देश के लिए नारा है बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे सेफ रहेंगे. इसका नतीजा है कि बिहार के चारों सीट हम जीते हैं. आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. चारों सीटों पर एनडीए का जीत केवल ट्रेलर है, आगामी विधानसभा चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा. एनडीए की सरकार बनना तय है.

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी यही कहा था. उन्होंने कहा कि यह 2025 विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर है. बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के साथ एनडीए की सरकार बनेंगी. नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली करारी हार पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).