देश

Bihar: बिहार के CM नीतीश कुमार ने कृषि विभाग के 1,007 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और 1,007 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

Bihar: बिहार के CM  नीतीश कुमार ने कृषि विभाग के 1,007 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

पटना, 8 फरवरी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और 1,007 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम में 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक एवं समकक्ष स्तर के राजपत्रित पदाधिकारियों तथा 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इनमें 397 महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं.

नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को बधाई देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही उन्हें कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करते हुए कहा कि कृषि पदाधिकारियों की बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि विभाग को आप लोग नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे. कृषि में नए-नए तकनीकी युक्त कृषि कार्य किए जाएंगे. यह भी पढ़ें : ‘भाजपा हमें इस जीवनकाल में नहीं हरा सकती’, हार के बाद केजरीवाल का पुराना वीडियो वायरल

उल्लेखनीय है कि बिहार में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विकास के लिए वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप का क्रियान्वयन किया जा रहा है. अब तक तीन कृषि रोड मैप का क्रियान्वयन किया जा चुका है, वर्तमान में चतुर्थ कृषि रोड मैप के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है. चतुर्थ कृषि रोड मैप में फसल विविधिकरण के तहत दलहन, तेलहन फसलों के साथ-साथ पोषक अनाज की खेती को क्लस्टर में बढ़ावा देने तथा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसमें किसानों को नई तकनीकों, फसल चक्र, जीरो टिलेज आदि तकनीकों को आगे जारी रखने में नव नियुक्त पदाधिकारी सहायक होंगे.

बताया गया कि 154 अभ्यर्थियों का अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसा की गई है. नवनियुक्त पदाधिकारी जिला एवं अनुमंडल स्तर पर बीज उत्पादन से लेकर बीज वितरण तक का कार्य तथा किसानों को उचित मूल्य दिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुमंडल स्तर पर स्थापित किए जाने वाले मिट्टी जांच प्रयोगशाला आदि में कार्य करेंगे.

इसके अलावा 853 अभ्यर्थियों का प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग अनुशंसा की है. नवनियुक्त पदाधिकारियों के आने से राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अन्य खाली पदों पर नियमित पदाधिकारियों का पदस्थापन किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).