Bihar Accident Case: टहलने निकली महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, 4 की मौत
बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने टहलने निकली चार महिलाओं के कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया.
आरा, 29 अक्टूबर: बिहार (Bihar) के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने टहलने निकली चार महिलाओं के कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. यह भी पढ़े: Accident Case: जबलपुर में एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, 3 की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ओझवलिया गांव की रहने वाली कुछ महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर सुबह में टहल रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने चार महिलाओं को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही सभी की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो इन महिलाओं को कुचलते आगे निकल गई. सभी महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पीरो के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान वकील सिंह की पत्नी मोतीझारो देवी, बड़क सिंह की पत्नी मानती देवी, हरि प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला देवी और अशोक सिंह यादव की पत्नी सरस्वती देवी के तौर पर हुई है. सभी मृतक ओझवलिया गांव की रहने वाली है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में भी जुट गई है. पुलिस फरार चालक और वाहन का पता लगाने में जुटी है. घटना के बाद घटनास्थल पर भीड जुट गई तथा लोग आक्रोशित हैं. गांव की चार महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

