Accident Case: जबलपुर में एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, 3 की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार की देर रात उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गर्भवती महिला को लेकर जा रही जननी सुरक्षा एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में तीन लोगो की मौत हेा गई.
जबलपुर, 28 अक्टूबर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले में बुधवार की देर रात उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब गर्भवती महिला को लेकर जा रही जननी सुरक्षा एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में तीन लोगो की मौत हेा गई. यह भी पढ़े: Bihar: खगड़िया जिले में ट्रक और ऑटो में भिडंत, हादसे में 3 की मौत, 6 घायल
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी की तरफ से जननी सुरक्षा एंबुलेंस जबलपुर की ओर आ रही थी. तभी पनागर थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हुए है। मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला हैं. यह हादसा रात लगभग डेढ़ बजे का है.
पुलिस के अनुसार, उमरिया की रहने वाली गर्भवती महिला को उपचार के लिए जबलपुर के सुभाष चंद्र मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है. इस हादसे के घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

