Bihar: 84 साल के बुजुर्ग ने 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, पकड़े जाने पर कहा- यह अद्भुत है, अधिकारीयों के उड़े होश

बिहार (Bihar) के मधेपुरा (Madhepura) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 84 वर्षीय व्यक्ति ब्रह्मदेव मंडल (Brahmadeo Mandal) ने कोविड-19 वैक्सीन के 11 शॉट लेने का दावा किया है. मंडल की पोल तब खुली जब वह वैक्सीन की बारवीं डोज लेने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था.

वैक्सीनेशन (Photo Credit-PTI)

पटना: बिहार (Bihar) के मधेपुरा (Madhepura) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 84 वर्षीय व्यक्ति ब्रह्मदेव मंडल (Brahmadeo Mandal) ने कोविड-19 वैक्सीन के 11 शॉट लेने का दावा किया है. मंडल की पोल तब खुली जब वह वैक्सीन की बारवीं डोज लेने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था. इस घटना ने अधिकारीयों के होश उड़ा दिए है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बिहार में सामने आये कोरोना संक्रमण के 1659 मामले

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के उरई (Orai Village) गांव के रहने वाले मंडल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 12वीं बार वैक्सीन लगाने से पहले ही पकड़ लिया गया. मंडल ने बार-बार वैक्सीन लगवाने के लिए अपने करीबी रिश्तेदारों के अलग-अलग पहचान पत्र और मोबाइल फोन नंबर का इस्तेमाल करता था.

डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मंडल ने दावा किया कि उसने वैक्सीन की पहली डोज पीछे साल 13 फरवरी को ली थी. इसके बाद उसने मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में एक-एक बार वैक्सीन लगवाई.

सितंबर में उसने अपने आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का उपयोग करके तीन बार वैक्सीन ली. जबकि 30 दिसंबर तक मंडल ने कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन की 11 डोज ले ली. पकड़े जाने पर मंडल ने कहा, "सरकार ने एक अद्भुत चीज (वैक्सीन) बनाई है." उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन के हर शॉट के बाद उन्होंने बेहतर महसूस किया. वह कभी बीमार नहीं हुए.

मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रताप शाही (Dr Amrendra Pratap Shahi) ने जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि एक व्यक्ति कैसे कोविड के टीके के इतने सारे शॉट लेने में कामयाब रहा.

हालांकि, मंडल ने दावा किया कि उन्होंने कोविड के टीके के लिए अपना आधार कार्ड और मोबाइल फोन नंबर आठ बार और वोटर आई-कार्ड और अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर तीन बार जमा किया. मंडल ने कहा कि उसने कब और कहां वैक्सीन ली, सब लिखकर रखा हुआ है. फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड