देश

Bihar: पांच साल की बच्ची को 5 रुपये का सिक्का देकर दुष्कर्म करना चाहता था 65 वर्षीय बुजुर्ग, पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई

ग्रामीणों ने बच्ची को बुजुर्ग से आजाद करवाने के बाद इसकी सूचना सेमरा थाने को दी गई. पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है. बुजुर्ग की पहचान विपिन मिश्रा के रूप में हुई हैं. उसने दो शादी की है.

Bihar: पांच साल की बच्ची को 5 रुपये का सिक्का देकर दुष्कर्म करना चाहता था 65 वर्षीय बुजुर्ग, पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

पटना: बिहार के बगहा जिले के सेमरा थाना (Semra Police Station)  के अंतर्गत एक 65 वर्षीय बुजुर्ग एक पांच साल की बच्ची को पांच रूपया देकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच बच्ची के परिवार वालों के साथ ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगने के बाद उसके घर जा पहुंचे. ग्रामीणों ने पाया कि उसके घर का दरवाजा अंदर से बंद था. ऐसे में लोगों ने बुजुर्ग से दरवाजा खोलने को बोला जब उसने नहीं खोला तो ग्रामीणों ने दरवाजे को तोड़ दिया. घर के अंदर पाया कि पांच साल की बच्ची अंदर सिसक रही है और उसके हाथ में पांच रुपये का सिक्का है. यह भी पढ़े: Ghaziabad Shocker: ट्यूशन पढ़ने गई 5 साल की बच्ची के साथ टीचर के नाबालिग बेटे ने किया रेप, घर जाकर मां को बताया.

ग्रामीणों ने बच्ची को बुजुर्ग से आजाद करवाने के बाद इसकी सूचना सेमरा थाने को दी गई. पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया है. बुजुर्ग की पहचान विपिन मिश्रा के रूप में हुई हैं. उसने दो शादी की है. लेकिन दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी हैं. वह अकेले ही रहता है. अपने जीवन यापन के लिए वह खेती का काम करता हैं. गांव के लोगों की माने तो उसने इसके पहले भी दो बार इस तरह की हरकत कर चुका है. लेकिन गांव के लोगों ने उसे बुजुर्ग को समझा कर छोड़ दिया था.

सेमरा थाना अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह (Dhiraj Singh)  ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना सेमरा थाना के सिंगाडी गांव की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).