Bihar Shocker: हाजीपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 3 साल की मासूम का रेप; गिरफ्तार
बिहार (Bihar) से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां हाजीपुर (Hajipur) कस्बे में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की साढ़े तीन साल की बेटी के साथ बलात्कार किया.
बिहार (Bihar) से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां हाजीपुर (Hajipur) कस्बे में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की साढ़े तीन साल की बेटी के साथ बलात्कार किया. घटना 16 दिसंबर की है. मामला इसके दो दिन बाद सामने आया जब बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने हाजीपुर आया था. शिकायतकर्ता बुजुर्ग आरोपी की बड़ी भतीजी है. रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने ने 16 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे घर की छत पर नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया. बच्ची के गुप्तांगों में चोटें आई हैं. उसका पहले एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया और बाद में उसे सदर जिला अस्पताल ले जाया गया.
सदर SDPO राघव दयाल ने कहा कि मामला शनिवार को तब सामने आया जब लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि "परिवार के सदस्यों ने लड़की के इलाज का खर्च वहन करने की सहमति देकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी. हालांकि, उसकी मां ने घटना के दो दिन बाद पुलिस से संपर्क किया. इस संबंध में महिला थाने में FIR दर्ज करायी गयी है.
महिला थाने की एसएचओ पुष्पा कुमारी ने कहा. “लड़की की मां ने अज्ञानतावश उसके खून से सने कपड़े, तकिए और चादर धो दी थी. हम मौके से सबूत के तौर पर कुछ भी इकट्ठा नहीं कर सके. मामले की जांच जारी है."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

