देश

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, मंदिर के 200 मीटर दायरे में मोबाइल बैन

उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अब चारों धामों में मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति मोबाइल का प्रयोग नहीं कर पाएगा.

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, मंदिर के 200 मीटर दायरे में मोबाइल बैन
Credit -Wikimedia Commons

चारधाम यात्रा को लेकर एक बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणा प्रशासन ने की है. नए दिशा -निर्देशों के अनुसार अब मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन को प्रतिबंधित किया गया है.राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसको लेकर स्पष्ट किया है की इन नियमों का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है की यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है.यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इन नियमों का पालन करें और धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें. यह भी पढ़े :Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान रिकॉर्ड तोड़ भीड़! उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

रतूड़ी ने चारधाम यात्रा के संदर्भ में चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनमें से कई ऐसे भी हैं जो केवल पर्यटन के उद्देश्य से यहां पहुंच रहे हैं. ऐसे लोगों की कुछ हरकतें स्थानीय धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि यात्रा के दौरान आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे और किसी भी प्रकार से उन्हें आहत न किया जाए. धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना आवश्यक है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).