समय पर ब्रेक लगाकर पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने टाला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश में इटावा-मैनपुरी यात्री ट्रेन पटरी से उतरने से बाल-बाल बच गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार देर रात मैनपुरी में करहल के पास रेलवे पटरी पर लूज कंक्रीट स्लीपर फेंक दिया था.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इटावा-मैनपुरी यात्री ट्रेन पटरी से उतरने से बाल-बाल बच गई. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार देर रात मैनपुरी में करहल के पास रेलवे पटरी पर लूज कंक्रीट स्लीपर फेंक दिया था.
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, सतर्क ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगा दिया, जिससे दुर्घटना टल गई.
घटना में इंजन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आरपीएफ की टीम मध्यरात्रि के ठीक बाद घटनास्थल पर पहुंची.
घटना करहल में गेट नंबर-8 पर उस समय हुई जब पैसेंजर ट्रेन मैनपुरी की और जा रही थी और उसमें करीब 75-80 यात्री सवार थे.
संबंधित खबरें
टेक जगत में छाई मायूसी: ‘Forever Layoffs’ और AI के बढ़ते चलन से कर्मचारियों का मनोबल न्यूनतम स्तर पर
LPG Crisis in India: एलपीजी आपूर्ति को लेकर सरकार सख्त, घरेलू सिलेंडर की बुकिंग अवधि हुई 25 दिन, रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
IndiGo के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा: दिसंबर 2025 के परिचालन संकट के बाद राहुल भाटिया संभालेंगे कमान
8th Pay Commission Latest News: क्या सीपीएसई कर्मचारियों के लिए अलग वेतन संशोधन समिति बनेगी? वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने दिया जवाब
\