देश

CM Bhagwant Mann: पंजाब को सीएम भगवंत मान की बड़ी सौगात, इंस्टीच्यूट ऑफ लिवर साइंसेज का किया शुभारंभ

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 29 फरवरी को देश का दूसरा सबसे बड़ा लिवर इंस्टीट्यूट जनता को समर्पित किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्टेट हेड क्वार्टर और 4 जोनल दफ्तरों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया.

CM Bhagwant Mann: पंजाब को सीएम भगवंत मान की बड़ी सौगात, इंस्टीच्यूट ऑफ लिवर साइंसेज का किया शुभारंभ
Punjab CM Bhagwant Mann | Credit- ANI

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 29 फरवरी को देश का दूसरा सबसे बड़ा लिवर इंस्टीट्यूट जनता को समर्पित किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजाब में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्टेट हेड क्वार्टर और 4 जोनल दफ्तरों का भी वर्चुअल उद्घाटन किया. इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज की स्थापना की घोषणा सीएम मान ने 2022 के बजट सेशन में की थी.

इसे बनाने में करीब 2 साल का वक्त लगा है और करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. इस अस्पताल में लिवर से संबंधित रोगियों को हर तरह की हाईटेक सुविधा आसानी से मिल पाएगी.

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसान आंदोलन पर सीएम भगवंत मान की बड़ी घोषणा, प्रदर्शन के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ और बहन को नौकरी देगी पंजाब सरकार- VIDEO

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज की जानें खासियत?

  • यह पंजाब का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान होगा, जो मरीजों को एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कोपी और एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा.
  • इस संस्थान के विशेषज्ञ पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में टेली-मैडीसन सेवाएं भी प्रदान करेंगे.
  • इस इंस्टीट्यूट को हेपेटोलॉजी में प्रशिक्षण और अनुसंधान सुविधाओं के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया गया है.
  • इस संस्थान में 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्स और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों सहित लगभग 450 कर्मचारियों का स्टाफ होगा.
  •  इस संस्थान में प्रदान की जाने वाली इनडोर और इमरजेंसी सेवाओं के माध्यम से लिवर संबंधी बीमारियों का विशेष रूप से इलाज किया जाएगा.
  • इसका उद्देश्य पंजाब को पूरे देश में मेडिकल स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनाना है.
  • हेपेटोलॉजी PGI, चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर वरिंदर सिंह को संस्था का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.

वहीं, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के स्टेट हेड क्वार्टर को 2.63 करोड़ और गुरदासपुर, जालंधर, बठिंडा और फिरोजपुर में स्थापित जोनल दफ्तर को करीब 2.78 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. वहीं, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और होशियारपुर में 4 जोनल दफ्तर निर्माणाधीन है, जिनका निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा. इसके अलावा फाजिल्का, मोगा, मानसा और श्री मुक्तसर साहिब में भी 34.66 करोड़ रुपये की लागत से जिला दफ्तरों का निर्माण किया जा रहा है. पंजाब सरकार ने इन दफ्तरों के लिए जमीन उपलब्ध करवाई है. इन दफ्तरों में बुनियादी ढांचा और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. यह नवीनतम सूचना टेक्नोलॉजी सुविधाओं से लैस होंगे.

बता दें. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पंजाब में एलोपैथिक दवाएं, कॉस्मेटिक और होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करवाई जाती है और ड्रग लाइसैंस जारी किए जाते हैं. यह नए दफ्तर लोगों को बढ़िया सेवाएं प्रदान करेंगे. इसके अलावा जब्त की दवाओं और नमूनों को स्टोर करने के लिए इन दफ्तरों में स्टोरेज की सुविधा भी उपलब्ध होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).