Thiefs Caught In Yavatmal: बाइक चोरी करनेवाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़! 4 आरोपियों को 20 गाडियों के साथ किया गिरफ्तार, महाराष्ट्र के यवतमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अलग -अलग शहरों से दुपहिया वाहनों की चोरी कर महाराष्ट्र के यवतमाल में बेचनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. इन आरोपियों के पास से 20 दुपहिया वाहन जब्त किए गए है.
Thiefs Caught In Yavatmal: अलग -अलग शहरों से दुपहिया वाहनों की चोरी कर यवतमाल में बेचनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है. इन आरोपियों के पास से 20 दुपहिया वाहन जब्त किए गए है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पिछले कई दिनों से जिले में दुपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी. इस दौरान एक चोरी की जांच में इस गिरोह का पर्दाफाश पुलिस की ओर से किया गया. ये भी पढ़े :RPF Nagpur: नागपुर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी मामले में आरोपी को दबोचा, 225 अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की
राज्य के नांदेड ,हिंगोली,बुलढाना,वाशिम यहां से गाड़ियां चुराकर यवतमाल में ये लोग गाडियां बेचते थे.आरोपियों के नाम देवीदास राठोड,वैभव घुले,बादल राठोड और शुभम राठोड है. जानकारी के मुताबिक़ 4 जुलाई को लालखेड़ से एक दुपहिया वाहन चोरी हो गया था. इसी चोरी की जांच करते पुलिस के हत्थे ये गैंग चढ़ी.पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, इसमें और भी चोरी के खुलासे हो सकते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

