देश

भूटान के प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं लोतेय शेरिंग

भूटान के प्रधानमंत्री (Bhutan Prime Minister) लोतेय शेरिंग (Lotay Tshering) तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) से मुलाकात की.

भूटान के प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात, तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं लोतेय शेरिंग
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: भूटान के प्रधानमंत्री (Bhutan Prime Minister) लोतेय शेरिंग (Lotay Tshering) तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान केअनुसार, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर लोतेय और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कोविंद ने कहा कि भारत भूटान के तीसरे आम चुनाव के सफल आयोजन का स्वागत करता है और इसके साथ ही उन्होंने उनकी पार्टी ड्रूक न्यामरूप शोगपा (डीएनटी) को जीत की बधाई दी.

बयान के अनुसार, "राष्ट्रपति ने इस दौरान भूटान के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनने और प्राथमिकताओं के आधार पर उसकी 12वीं पंचवर्षीय योजना का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई."

शेरिंग की ड्रूक न्यामरूप शोगपा (डीएनटी) पार्टी का गठन 2013 में हुआ था. इस पार्टी ने भूटान में अक्टूबर में हुए चुनाव में नेशनल असेंबली की 47 सीटों में से 30 पर जीत हासिल की थी. यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: जानें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन से जुड़ी कुछ अनकही-अनसुनी रोचक बातें

ज्ञात हो कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे. सात नवंबर को कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक विदेश दौरा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2018 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).