MP: गोवा का था प्लान... पति ले गया अयोध्या तो पत्नी ने मांगा तलाक, लगाए कई आरोप
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से तलाक के लिए इसलिए आवेदन किया क्योंकि पत्नी को गोवा ले जाने का वादा कर पति उसे अयोध्या ले गया.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने पति से तलाक के लिए इसलिए आवेदन किया क्योंकि पत्नी को गोवा ले जाने का वादा कर पति उसे अयोध्या ले गया. मामला भोपाल के पिपलानी क्षेत्र का है. रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के अनुसार, दोनों की शादी पिछले वर्ष अगस्त में हुई थी. पति आईटी इंजीनियर है. पत्नी ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है. फिलहाल पति-पत्नी दोनों की काउंसलिंग की जा रही है. व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर पत्नी ने नहीं दिया रिप्लाई, शक हुआ तो भड़के ने पति ने दे दिया तलाक.
शादी के बाद पति-पत्नी के बीच हनीमून पर जाने की बात हो रही थी तो पत्नी किसी विदेशी पर्यटन स्थल पर जाना चाहती थी. तब पति ने बुजुर्ग माता-पिता का हवाला देते हुए भारत में ही किसी पर्यटन स्थल पर चलने की बात कही तो दोनों के बीच गोवा चलने पर सहमति बन गई.
पत्नी का आरोप है कि पूरा प्लान बनने के बावजूद जब घूमने जाना था तो उसके एक दिन पहले ही पति ने बताया कि वो लोग धार्मिक स्थल अयोध्या और बनारस जा रहे हैं, क्योंकि मां को मंदिर दर्शन करने हैं. प्लान में इस अचानक बदलाव के कारण यात्रा से लौटने पर उनके बीच तीखी बहस हुई.
महिला ने अपने पति पर उसका विश्वास तोड़ने और शादी की शुरुआत से ही उसके ऊपर अपने परिवार को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया है. पत्नी ने भोपाल की एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है. यह कपल वर्तमान में रिलेशनशिप काउंसलर शैल अवस्थी के मार्गदर्शन में काउंसलिंग ले रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

