विदेश

No WhatsApp Reply And Divorce: व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर पत्नी ने नहीं दिया रिप्लाई, शक हुआ तो भड़के ने पति ने दे दिया तलाक

सऊदी अरब में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक शादी सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज की वजह से टूट गई. पति ने पत्नी को एक मैसेज भेजा, जिसे पत्नी ने पढ़ लिया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया.

No WhatsApp Reply And Divorce: व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर पत्नी ने नहीं दिया रिप्लाई, शक हुआ तो भड़के ने पति ने दे दिया तलाक
(Photo : X)

No WhatsApp Reply And Divorce: सऊदी अरब में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां एक शादी सिर्फ व्हाट्सएप मैसेज की वजह से टूट गई. पति ने पत्नी को एक मैसेज भेजा, जिसे पत्नी ने पढ़ लिया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. पति को शक हुआ कि शायद पत्नी किसी और से ज्यादा बातें कर रही है, इसलिए पत्नी को सबक़ सीखाने के लिए उसने तलाक का कठोर फैसला ले लिया.

पति का नजरिया: पति का आरोप है कि वह पत्नी की दिनचर्या से खुश नहीं थे. पत्नी सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैटिंग में रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ इतनी व्यस्त रहती थीं कि उनके पास पति और बच्चों के लिए समय नहीं होता था. उनके मुताबिक सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज नहीं जिसे उनकी पत्नी ने अनदेखा किया, बल्कि कई ऐसी घटनाएँ थीं, जिनके चलते उन्होंने तलाक का फैसला लिया. Woman Dies After Butt-Lift Surgery: ब्राजीलियाई बट लिफ्ट सर्जरी के बाद ब्रिटेन की महिला को लगातार पड़े दिल के दौरे, हुई मौत

पत्नी का नजरिया: दूसरी तरफ, पत्नी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह अपने पति के मैसेज का जवाब नहीं दे सकीं क्योंकि उन्हें एक ही समय में कई फोन कॉल करने पड़ रहे थे. इस वजह से वह फोन कॉल में व्यस्त हो गईं और अपने पति को जवाब नहीं दे पाईं. उनके पति को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने गुस्से में उन्हें तलाक दे दिया.

पति ने अपने तलाक का आधार व्हाट्सएप मैसेज के नीचे रंग बदलती टिक को बनाया, जो नीला हो गया था जिसका मतलब उनकी पत्नी ने मैसेज पढ़ लिया था. उनका तर्क था कि अगर पत्नी व्यस्त होतीं तो मैसेज नहीं पढ़ पातीं; टिक ग्रे होना चाहिए था जैसा कि मैसेज भेजते समय होता है. फिर भी, अपने जीवनसाथी को तलाक देने का यह कोई कारण नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).