Bhopal Shocker: रिश्तेदार के साथ वीडियो कॉल के दौरान 25 वर्षीय व्यक्ति ने लगा ली फांसी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार को वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार शाम शहर के हबीबगंज मोहल्ले की है. पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार को वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार शाम शहर के हबीबगंज मोहल्ले की है. पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. Karnataka: प्रेमी की फेक सुसाइड की बात सुनकर महिला ने की आत्महत्या.
मृतक की पहचान साजन जाधव के रूप में हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान शख्स ने अपने घर के सामान में तोड़फोड़ की.उस व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार से यहां तक कह दिया कि वह आत्महत्या कर लेगा. फोन करने के फौरन बाद युवक का बहनोई उसके घर पहुंच गया. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने जाधव को फांसी पर लटका पाया.
मृतक ने इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था. वह शख्स अपनी मां के साथ हबीबगंज के खुशीनगर इलाके में रहता था. आदमी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.
एक अन्य घटना में, कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ जहर खा लिया था. जिनमें से दो की मौत हो गई. वह व्यक्ति, उसकी पत्नी और बड़ी बेटी आत्महत्या की कोशिश में बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी मां और छोटी बेटी की मौत हो गई. परिवार ने कोल्ड ड्रिंक में जहर डालकर पिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

