भीमा कोरेगांव मामला: गौतम नवलखा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाउस अरेस्ट की दी इजाजत
सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी गौतम नवलखा को उनकी स्वास्थ्य स्थिति और बुढ़ापे को देखते हुए घर में नजरबंद रखने की अनुमति दी है. नवलखा ने शीर्ष अदालत से अनुरोध किया था कि उन्हें महाराष्ट्र की तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत के बजाय घर में नजरबंद रखा जाए.