देश

Bharat Taxi Pune Fares: पुणे में शुरू हुई 'भारत टैक्सी', बिना सर्ज प्राइसिंग के सफर; जानें ऑटो और कैब की सभी दरें

पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 'भारत टैक्सी' सेवा का परिचालन शुरू हो गया है. सर्ज प्राइसिंग से राहत देने वाली इस ड्राइवर-स्वामित्व वाली सहकारी कैब सेवा के ऑटो, हैचबैक, सेडान और एसयूवी के किरायों की पूरी सूची देखें.

Bharat Taxi Pune Fares: पुणे में शुरू हुई 'भारत टैक्सी', बिना सर्ज प्राइसिंग के सफर; जानें ऑटो और कैब की सभी दरें

Bharat Taxi Pune Fares:  पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. चालकों के स्वामित्व वाली सहकारी आधारित कैब सेवा 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) ने शहर में अपना परिचालन औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है. ओला, उबर और रैपिडो जैसी निजी कैब एग्रीगेटर कंपनियों के विकल्प के रूप में आई यह सेवा बिना किसी मनमाने सर्ज प्राइसिंग (Surge Pricing) के निश्चित दरों पर राइड्स उपलब्ध करा रही है.

सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (STCL) द्वारा संचालित इस सेवा में चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाता है. मुंबई और पुणे में सफल ट्रायल के बाद अब पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवाड़ के नागरिक 'भारत टैक्सी' ऐप के माध्यम से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं.  यह भी पढ़े:   How To Download Bharat Taxi App: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे ‘भारत टैक्सी’, जानें ऐप डाउनलोड करने का पूरा तरीका और खास फीचर्स

क्या हैं भारत टैक्सी की दरें? (Fare List)

पारंपरिक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स के विपरीत, भारत टैक्सी ने पूरे दिन के लिए पारदर्शी और निश्चित किराए की व्यवस्था लागू की है. पिक आवर्स (Peak Hours) के दौरान किराए में केवल 10 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी होती है.

पिक आवर्स की समय-सीमा:

  • सुबह का समय: 8:30 बजे से 10:30 बजे तक

  • शाम का समय: 5:15 बजे से 7:45 बजे तक

कंपनी द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के दिशानिर्देशों के तहत तय की गई दरों की तालिका इस प्रकार है:

वाहन का प्रकार सामान्य किराया (Non-Peak) पिक आवर किराया (Peak Fare)
ऑटो (Auto) ₹18 / किमी ₹20 / किमी
हैचबैक (Hatchback) ₹24 / किमी ₹26.4 / किमी
सेडान (Sedan) ₹25 / किमी ₹27.5 / किमी
एसयूवी (SUV) ₹32 / किमी ₹35 / किमी

ओला-उबर से कैसे अलग है भारत टैक्सी?

भारत टैक्सी किसी निजी एग्रीगेटर कंपनी की जगह 'ड्राइवर-ओन्ड कोऑपरेटिव मॉडल' (Driver-owned Cooperative Model) पर काम करती है. इसमें चालकों को केवल गिग वर्कर न मानकर सहकारी संस्था का भागीदार बनाया गया है.

इस प्लेटफॉर्म से अब तक 35,000 से अधिक चालकों को जोड़ा जा चुका है. जीरो-कमीशन मॉडल होने के कारण चालकों को अपनी कमाई का कोई भी हिस्सा कंपनी को कमीशन के रूप में नहीं देना पड़ता. इससे चालकों की आय में सुधार होता है और यात्रियों को भी वाजिब दरों पर परिवहन सुविधा मिलती है.

पुणे-मुंबई इंटरसिटी सेवा और एयरपोर्ट पिकअप प्लान

स्थानीय परिवहन के साथ-साथ भारत टैक्सी ने पुणे और मुंबई के बीच इंटरसिटी सेवा भी शुरू कर दी है. इसके तहत तय किया गया निश्चित किराया इस प्रकार है:

  • हैचबैक: ₹21 प्रति किलोमीटर

  • सेडान: ₹23 प्रति किलोमीटर

  • एसयूवी: ₹30 प्रति किलोमीटर

इसके अतिरिक्त, कंपनी पुणे हवाई अड्डे के एयरोमॉल (Aeromall) में पिकअप बूथ और डिपॉजिट काउंटर स्थापित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से बातचीत कर रही है. जल्द ही हवाई अड्डे से भी भारत टैक्सी की सेवाएं शुरू होने की संभावना है. इस पहल को अमूल, नाबार्ड और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) जैसी प्रमुख सहकारी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2026 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).