देश

Bharat Jodo Yatra: मुंह बंद, कान खुले हैं- MP में प्रवेश करने पर राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि मुंह बंद कान खुले हैं, मन की बात नहीं करता.

Bharat Jodo Yatra: मुंह बंद, कान खुले हैं- MP में प्रवेश करने पर राहुल गांधी

बुरहानपुर, 23 नवंबर : भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि मुंह बंद कान खुले हैं, मन की बात नहीं करता. राहुल गांधी महाराष्ट्र से होते हुए मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश आकर बहुत खुशी हो रही है. इस यात्रा के दौरान बहुत बातचीत होगी और आपके गले भी लगूंगा.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों की किसानों की समस्याएं समझेंगे क्योंकि हर इलाके की समस्या अलग होती है. हर रोज यात्रा के दौरान 25 से 30 किलोमीटर हम लोग चलते हैं, चलते हुए हम किसी से बात नहीं करते, हम अपनी बात नहीं करते, मुंह बंद और कान खुले रखते हैं. मन की बात नहीं, हमारे मन की बात नहीं, आपके मन की बात क्या है. किसानों के मन की बात क्या है, व्यापारियों के मन की बात क्या है, युवाओं के मन की बात क्या है, मजदूरों के मन की बात क्या है, यह हम सुनते हैं और सिर्फ सुनते हैं. उसके बाद 15 मिनट ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट शाम को सात बजे हम अपनी बात रखते हैं. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | कांग्रेस मॉडल का मतलब है जातिवाद, वोटबैंक की राजनीति: मोदी

राहुल गांधी ने कहा इस यात्रा के दौरान बहुत मजा आएगा. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी और आप देखना लाखों किसान, लाखों युवा, बेरोजगार युवा इस यात्रा में शामिल होंगे और पूरे मध्यप्रदेश में चल कर दिखाएंगे. राहुल ने कहा, ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी. जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 36 सौ किमी लंबा है. यह पैदल नहीं किया जा सकता. हम मध्यप्रदेश में आए हैं. यहां 370 किमी चलेंगे. तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).