देश

UP: शामली में एशिया कप के दौरान सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक 20-20 एशिया कप किक्रेट मैच सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस बारे में शामली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी. आरोपियों की पहचान हनी मित्तल, संदीप बंसल, विशु गर्ग के रूप में हुई है.

UP: शामली में एशिया कप के दौरान सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश के शामली में एक 20-20 एशिया कप किक्रेट मैच सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया और इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस बारे में शामली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी. आरोपियों की पहचान हनी मित्तल, संदीप बंसल, विशु गर्ग के रूप में हुई है. UP: बलिया के अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया मरीजों का इलाज. 

इनके पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक कैलकुलेटर, तीन नोटबुक, तीन पेन और 42000 नकद जब्त किए गए. शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि 11 सितम्बर रात सदर कोतवाली थाने के क्षेत्र में एक ऑनलाइन 20-20 एशिया कप क्रिकेट मैच सट्टा खेलने और रैकेट चलाने के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी.

इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर मोहल्ला लाजपतराय इलाके में छापेमारी की, जहां तीन लोग श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच पर एशिया कप 20-20 क्रिकेट सट्टा खेलते हुए पाए गए.

पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया और हनी मित्तल, संदीप बंसल, विशु गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. पता चला कि यह रैकेट आशीष सिंघल नाम का एक व्यक्ति चला रहा था, जो फरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2022 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).