Gambling in Dog Fighting: हनुमानगढ़ में विदेशी कुत्तों की लड़ाई की चल रही थी सट्टेबाजी, 81 लोग गिरफ्तार, 19 कुत्तों को कब्जे में लिया
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक जुए अड्डे पर छापा मारा गया. इस जुए अड्डे पर अंग्रेजी कुत्तों के बीच लड़ाई लगाकर जुआ खेला जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने रेड मारकर करीब 81 लोगों को गिरफ्तार किया है.
Gambling in Dog Fighting: राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक जुए अड्डे पर छापा मारा गया. इस जुए अड्डे पर अंग्रेजी कुत्तों के बीच लड़ाई लगाकर जुआ खेला जा रहा था. इस मामले में पुलिस ने रेड मारकर करीब 81 लोगों को गिरफ्तार किया है.इस दौरान फ़ार्म हाउस से 19 विदेशी नस्ल के कुत्ते और 15 वाहन जब्त किए गए है. इस घटना को लेकर हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार रात को एक फार्म हाउस पर रेड मारी गई थी.
इस जगह पर विदेशी नस्ल के कुत्तों की लड़ाई पर जुआ खेला जा रहा है, ऐसी ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी. इसके बाद कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की रेड पड़ते ही कुछ लोग दीवार से कूदकर फरार हो गए.इस दौरान कुछ लोगों के पास से लाइसेंसी हथियार भी जब्त किए गए. इसको लेकर एनडीटीवी ने रिपोर्ट दी है. ये भी पढ़े:हनुमानगढ़ जिले में कार के विंड शील्ड में फसा ऊंट, ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया, देखें वीडियो
पंजाब और हरियाणा से विदेशी नस्ल के कुत्ते लेकर पहुंचे थे लोग
पुलिस अधीक्षक ने आगे जानकारी देते हुए बताया की सट्टेबाजी करनेवाले आरोपी पंजाब और हरियाणा से अपने वाहनों से यहां कुत्ते लेकर पहुंचे थे. इस दौरान कुछ कुत्ते घायल स्थिति में भी मिले है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक़ सभी कुत्तों का इलाज किया जा रहा है.
फ़ार्म हाउस में सुरक्षित है कुत्ते
फार्म हाउस में 19 कुत्तों का सुरक्षित रखा गया है.आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.इन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया था. इसके लगभग 250 सदस्य हैं.ये सभी लोग थोड़े-थोड़े दिनों के बाद ग्रुप में कुत्ते की सट्टेबाजी का आयोजन करते थे और उस पर पैसे लगाते थे,यही जानकारी एसपी ने दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

