Bengaluru Shocker: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर सिरफिरे युवक ने कॉलेज में लड़की को चाकू मारकर की हत्या, खुद भी सुसाइड की कोशिश की (Disturbing Video)

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 19 वर्षीय लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. बेंगलुरु के प्रेसीडेंसी कॉलेज (Presidency College) में पढ़ने वाली लड़की जैसे ही कॉलेज में प्रवेश की वैसे ही सिरफिरे युवक ने लड़की को चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके साथ ही सिरफिरे युवक ने भी सुसाइड करने की कोशिश की है. हालांकि उसकी जान बच गई है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद मृतक लड़की की पहचान लयस्मिथा जबकि हमला करने वाले युवक का नाम पवन कल्याण है.

Video: