एजेंसी न्यूज

Bangalore: अवैध संबध के शक में ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही प्रेमिका की हत्या, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही महिला साथी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में 26-वर्षीय एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है.

Bangalore: अवैध संबध के शक में ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही प्रेमिका की हत्या, नेपाली नागरिक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बेंगलुरु, 30 नवंबर: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही महिला साथी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में 26-वर्षीय एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. Bengaluru: सरप्राइज जांच के दौरान छात्रों के स्कूल बैग से मिले कंडोम और सिगरेट, अधिकारी हुए हैरान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात टीसी पालिया इलाके में 23- वर्षीया कृष्णा कुमारी अम्माई की हत्या के आरोप में संतोष धामी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अम्माई भी नेपाली नागरिक थी और दो साल पहले बेंगलुरु आई थी. पुलिस के मुताबिक, मृतका सैलून में काम करती थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक साल से अम्माई ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में धामी के साथ रहती थी. धामी भी नेपाली नागरिक है और पुरुषों के सैलून में काम करता था.पुलिस ने दावा किया कि धामी को संदेह था कि अम्माई का किसी अन्य पुरुष से भी संबंध है, जिससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि धामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).