Bank Holiday December 2022: दिसंबर माह में अलग-अलग राज्यों में 13 दिन बैंक बंद! देखें पूरी सूची और निपटा लें सभी काम
प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक सभी बैंकों के अवकाशों का एक कैलेंडर जारी करता है. इसमें कुछ राष्ट्रीय अवकाश होते हैं, जिस दिन पूरे देश के बैंक बंद होते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां होती हैं, जिसे राज्यों के पर्वों के आधार पर निर्धारित किया जाता है
Bank HolidayDecember2022: दो दिन बाद साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने जा रहा है. इस माह भी काफी सारे पर्व पड़ रहे हैं, कुछ स्थानीय तो कुछ संपूर्ण भारत में, जिस उपलक्ष्य में बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. अगर आपका दैनिक कार्य बैंक से संबंधित रहता है तो बैंक हॉलीडे की यह सूची आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है, और अगर आप सपरिवार क्रिसमस एवं नववर्ष की छुट्टियां किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर सेलिब्रेट करने की योजना बना रहे हैं, तब भी आप धन संबंधी ऐसी व्यवस्था कर लें, ताकि आपके पर्यटन में पैसों की समस्या आड़े नहीं आने पाये. यहां हम दिसंबर 2022 की आरबीआई द्वारा घोषित 13 दिनों के बैंक अवकाश की सूची जारी कर रहे हैं.
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक सभी बैंकों के अवकाशों का एक कैलेंडर जारी करता है. इसमें कुछ राष्ट्रीय अवकाश होते हैं, जिस दिन पूरे देश के बैंक बंद होते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां होती हैं, जिसे राज्यों के पर्वों के आधार पर निर्धारित किया जाता है. इसके अलावा प्रत्येक माह के सभी रविवार एवं दूसरे तथा चौथे शनिवार के दिन भी बैंक बंद होते हैं. आइये देखें दिसंबर माह में बैंक अवकाश की पूरी सूची
आइए नजर डालते हैं दिसंबर की छुट्टी पर
03 दिसंबर, 2022 (शनिवार) - सेंट जेवियर फीस्ट- गोवा में बैंक बंद
04 दिसंबर, 2022 (रविवार)- संपूर्ण भारत में बैंक बंद
10 दिसंबर, 2022 (शनिवार)- दूसरा शनिवार, संपूर्ण भारत में बैंक बंद
11 दिसंबर, 2022 (रविवार)- अवकाश- संपूर्ण भारत में बैंक बंद
12 दिसंबर, 2022 (सोमवार)- पा-तगान नेंगमिंजा संगम- मेघालय में बैंक बंद
18 दिसंबर, 2022 (रविवार)- अवकाश- संपूर्ण भारत में बैंक बंद
19 दिसंबर, 2022 (सोमवार)- गोवा लिबरेशन डे- गोवा में बैंक बंद
24 दिसंबर, 2022 (शनिवार)- क्रिसमस और चौथा शनिवार- संपूर्ण भारत में बैंक बंद
25 दिसंबर, 2022 (रविवार) - अवकाश- संपूर्ण भारत में बैंक बंद
26 दिसंबर, 2022 (सोमवार)- क्रिसमस, सोंग, नाम सोंग- मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद
29 दिसंबर, 2022 (गुरुवार)- गुरु गोबिंद सिंह जी जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद
30 दिसंबर, 2022 (शुक्रवार) - यू कियांग नंगवाह- मेघालय में बैंक बंद
31 दिसंबर, 2022 (शनिवार) - नये साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में बैंक बंद
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

