Liquor Shop Closed in UP: नोएडा समेत यूपी के इन जिलों में आज से 26 अप्रैल तक शराब की बिक्री पर लगा बैन, लोकसभा के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर फैसला
(Photo : X)

Liquor Shop Closed in UP: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को पश्चिमी यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हैं. जिनमें नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर और मेरठ भी शामिल हैं. मतदान को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ और मथुरा समेत इन शहरों में आज शाम यानी बुधवार से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक 48 घंटों तक के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. गौतमबुद्ध नगर के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. आदेश नहीं मानने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

नोएडा समेत यूपी के इन जिलों में 26 अप्रैल तक शराब बिक्री पर लगा बैन: