देश

Bada Business 'Retail Ka Mahakumbh Event' 2020: 27 सितंबर को Dr Vivek Bindra के साथ होगा रिटेल पर विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन वेबिनार, दोपहर 12 बजे से YouTube पर ऐसे देखें लाइव

कोरोना वायरस विश्व महामारी के कारण जब संपूर्ण विश्व लॉक डाउन की स्थिति में है, बड़ा बिज़नेस Pvt. Ltd. जो कि डॉ. विवेक बिंद्रा जी की एक पहल है, उन्होंने Guinness World Records® की सफलता पायी है. यह विश्व रिकॉर्ड दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बिज़नेस लेसन बनाकर हासिल किया है. यह बिज़नेस लेसन 24th अप्रैल 2020 को Bada Business की मोबाइल ऍप में लाइव दिखाया गया.

Bada Business 'Retail Ka Mahakumbh Event' 2020: 27 सितंबर को Dr Vivek Bindra के साथ होगा रिटेल पर विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन वेबिनार, दोपहर 12 बजे से YouTube पर ऐसे देखें लाइव
डॉ. विवेक बिंद्रा | (Photo Credits: YouTube Screengrab)

भारत के एमएसएमई के बिजनेस कोच  डॉ विवेक बिंद्रा (Dr. Vivek Bindra) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल उन्होंने यह मुकाम ऑनलाइन बिजनेस लेसन को लेकर हासिल किया है. उनके द्वारा स्थापित एक एड-टेक प्लेटफॉर्म BadaBusiness.com ने ऑनलाइन कारोबार और सेल्स लेसंस के लिए नए गिनीज बुक में नाम दर्ज किया है. इसी बीच 27 सितंबर को डॉ. विवेक बिंद्रा के साथ दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन वेबिनार होने जा रहा है. इसे आप सभी दोपहर 12 बजे से यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं. (इस वेबिनार के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि रविवार को बड़ा बिजनेस 'रिटेल का महाकुंभ' आयोजित किया गया है. इस दौरान बिजनेस को कैसे बढाया जाए सहित कई पहलुओं पर डॉ. विवेक बिंद्रा बात करने वाले हैं. डॉ,विवेक बिंद्रा के साथ लाइव वेबिनार में रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर, होलसेलर, डायरेक्ट सेल्स, सीएनएफ, Manufacture, और Enterpreneurs शामिल होने वाले हैं. यह भी पढ़ें-MSME Day 2020 With BadaBusiness: MSME बिजनेस पर दुनिया का सबसे बड़ा सत्र Dr. Vivek Bindra के साथ शाम 7:30 बजे YouTube पर देखें लाइव

27 सितंबर दोपहर 12  बजे यहां देखें लाइव-

वहीं बड़ा बिजनेस की बात करें तो यह डॉ.विवेक बिंद्रा द्वारा की गई एक पहल है. इन्हें एशिया के नंबर 1 मोटिवेशनल स्पीकर और बिज़नेस कोच के रूप में पहचाना जाता है. बड़ा बिजनेस की तरफ से व्यापार को बढाने सहित कई अहम मुद्दों को कैसे सुलझाया जाए इससे जुड़ी चीजों को समझाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).