Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में दिल खोलकर दान कर रहे भक्त, पहले दिन 3.17 करोड़ का चढ़ावा

राम मंदिर में राललला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन मंगलवार को भक्तों द्वारा 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया. मंदिर के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Ayodhya Ram Mandir | PTI

अयोध्या: राम मंदिर में राललला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहले दिन मंगलवार को भक्तों द्वारा 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया. मंदिर के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भक्तों ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपये का दान दिया. मिश्रा ने बताया कि 23 जनवरी को पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए. Ram Mandir: जब रामलला के दर्शन के लिए गर्भगृह के भीतर पहुंचे हनुमान जी, देखते रह गए सुरक्षाकर्मी.

एक बयान में, जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए. मिश्रा ने कहा कि बुधवार को प्राप्त राशि का खुलासा अगले दिन गिनती के बाद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए प्रशासन से चर्चा कर व्यवस्था की जा रही है.

इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने अयोध्या के आसपास के संघ कार्यकर्ताओं को मंदिर की सफाई की जिम्मेदारी स्वीकार करने और सुव्यवस्थित तरीके से मंदिर दर्शन के संचालन में सहयोग करने का निर्देश दिया है.

रामलला के दर्शन को जुट रही भीड़

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए खोले गए राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा है. मंगलवार को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए. दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली. कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए. श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिखे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट