VIDEO: 500 रूपए के बदले निकलने लगे 2,500 हजार रूपए, पुणे जिले के ATM के बाहर लगी लोगों की भीड़, कई ने उठाया मौके का फायदा
पिछले कुछ महीनों से ऐसी घटनाएं सामने आई है. जहांपर एटीएम में खराबी होने के कारण उसमें से ज्यादा पैसे निकलने लगे. नागपुर, आगरा और हैदराबाद में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है. अब पुणे जिले के लोनी कालभोर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है.
पुणे, महाराष्ट्र: पिछले कुछ महीनों से ऐसी घटनाएं सामने आई है. जहांपर एटीएम में खराबी होने के कारण उसमें से ज्यादा पैसे निकलने लगे. नागपुर, आगरा और हैदराबाद में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है. अब पुणे जिले के लोनी कालभोर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. यहांपर एक बैंक के एटीएम में 500 रूपए निकालने पर 2500 हजार रूपए निकलने लगे. इस घटना के बाद ये खबर आग की तरह आसपास फैल गई और लोग बड़ी तादाद में बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचे . कई लोगों ने बैंक की इस गलती का जमकर फायदा उठाया.घटना की खबर आग की तरह फैली और कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में लोग एटीएम के बाहर जमा हो गए. लोगों ने एक के बाद एक बार बार ट्रांजेक्शन कर पैसे निकाले.मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर SaamTvNews के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Nagpur: एटीएम से 500 रुपए की जगह निकलने लगे 1100 रुपए, आग की तरह फैली शहर में खबर, लोगों की लग गई भीड़, नागपुर के खापरखेडा की घटना
एटीएम से निकलने लगे ज्यादा पैसे
सोशल मीडिया पर छाया मामला
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग लगातार एटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं और ज्यादा पैसे निकल रहे हैं.इस वीडियो ने न केवल बैंक प्रशासन बल्कि आम लोगों को भी चौंका दिया.बैंकों में ऐसी गड़बड़ी बहुत कम देखने को मिलती है, जिससे इस मामले को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई.
पुलिस और बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया. वहीं बैंक के अधिकारियों को भी तत्काल सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच की और इस गड़बड़ी की पुष्टि की.
एटीएम को किया गया बंद
बैंक अधिकारियों ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के चलते यह गड़बड़ी हुई. फिलहाल एटीएम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी गलती कैसे हुई. बैंक ने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.