देश

Assam Rifles Rescues: असम राइफल्स ने एनएससीएन-आईएम की कैद से 6 लोगों को छुड़ाया

असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को साहसिक अभियान में नागालैंड के दीमापुर में एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों द्वारा कथित रूप से फिरौती के लिए बंधक बनाए गए छह नागरिकों को छुड़ा लिया और पांच उग्रवादियों को हिरासत में ले लिया.

Assam Rifles Rescues: असम राइफल्स ने एनएससीएन-आईएम की कैद से 6 लोगों को छुड़ाया
Assam Rifle (Photo Credit: Twitter)

कोहिमा, 29 अप्रैल: असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को साहसिक अभियान में नागालैंड के दीमापुर में एनएससीएन-आईएम के उग्रवादियों द्वारा कथित रूप से फिरौती के लिए बंधक बनाए गए छह नागरिकों को छुड़ा लिया और पांच उग्रवादियों को हिरासत में ले लिया. रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि छह लोगों का अपहरण 13 से 27 अप्रैल के बीच किया गया था और अपहरणकर्ताओं ने फिरौती देने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया था. बचाए गए लोग नागालैंड, असम और बिहार के निवासी हैं. रक्षा पीआरओ ने कहा कि एनएससीएन-आईएम के पांच लोगों को पकड़ा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).