देश

Assam: 14 अप्रैल चांगसारी में बनने वाला एम्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा गुरुवार को तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वहां गए. समीक्षा के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "अस्पताल में निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है. इसके अलावा, यहां कम से कम 18 विभाग काम कर रहे हैं."

Assam: 14 अप्रैल चांगसारी में बनने वाला एम्स का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी (Photo : Twitter)

गुवाहाटी, 23 मार्च: गुवाहाटी (Guwahati) के पास चांगसारी में बनने वाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) लगभग तैयार हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को इसका उद्घाटन करेंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा गुरुवार को तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वहां गए. समीक्षा के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "अस्पताल में निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है. इसके अलावा, यहां कम से कम 18 विभाग काम कर रहे हैं." यह भी पढ़ें: Assam: असम पुलिस ने 12 करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स जब्त की, नशा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को राज्य के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे. गिनीज बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से असम सरकार ने इस बार 14 अप्रैल को रोंगाली बिहू मनाने के लिए एक विशेष नृत्य प्रदर्शन का आयोजन किया है. इसके लिए कम से कम 10 हजार कलाकार बिहू नृत्य में भाग लेंगे. उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी शामिल होने वाले हैं.

गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत भी चांगसारी में हिमंत बिस्व सरमा के साथ मौजूद थे, जिन्होंने निर्माणाधीन एम्स में चल रहे काम के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).