Assam-Mizoram Border Clash: हिंसक झड़प में असम पुलिस के 6 जवानों की मौत पर मिजोरम में जश्न, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शेयर किया वीडियो
असम सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, "5 असम पुलिस कर्मियों की हत्या और कई को घायल करने के बाद मिजोरम पुलिस और गुंडे ऐसे जश्न मना रहे हैं. दुखद और भयावह."
गुवाहाटी: असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद (Assam-Mizoram Border Clash) के अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो जाने से राज्य की “संवैधानिक सीमा” की सुरक्षा कर रहे असम पुलिस के कम से कम पांच जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए. दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने असम पुलिस के जवानों की मौत पर जश्न मनाने का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मिजोरम पुलिस और वहां के लोग जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.
असम सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, "5 असम पुलिस कर्मियों की हत्या और कई को घायल करने के बाद मिजोरम पुलिस और गुंडे ऐसे जश्न मना रहे हैं. दुखद और भयावह." Assam-Mizoram Dispute: असम-मिजोरम सीमा विवाद में गृह मंत्रालय का दखल, ट्विटर पर भिड़े दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अमित शाह ने यूं कराया शांत!
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शेयर किया वीडियो
After killing 5 Assam police personnel and injuring many , this is how Mizoram police and goons are celebrating.- sad and horrific pic.twitter.com/fBwvGIOQWr
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 26, 2021
असम सीएम ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "स्पष्ट सबूत अब सामने आने लगे हैं जो दुर्भाग्य से दिखाते हैं कि मिजोरम पुलिस ने कर्मियों के खिलाफ लाइट मशीन गन (LMG) का इस्तेमाल किया है. यह दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण है और स्थिति की मंशा और गंभीरता के बारे में बहुत कुछ बताता है.
इससे पहले सरमा ने ट्वीट किया था, ''मुझे यह सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए असम पुलिस के छह बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.''
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों, हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथांगा से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

